शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मन्दिर में हर्षोल्लास से मनाई महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की जयंति
शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मन्दिर में हर्षोल्लास से मनाई महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की जयंति
भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म दिवस भी मनाया
फगवाड़ा ( डॉ रमन / हरदयाल सिंह संधू ) 18वीं शताब्दि के महान सेना नायक महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा की 301वीं जन्म शताब्दी और देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 108वीं जयंती शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर बंगा रोड फगवाड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रात: 10 बजे सभा के प्रधान बलवंत राय धीमान व सभी सदस्यों ने आहुति डाल कर विधिवित मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ करवाया। तत्पश्चात प्रधान बलवंत राय धीमान ने उपस्थित सदस्यों और संगत को महाराजा जस्सा सिंह रामगढियां और ज्ञानी जैल सिंह जी के जीवन से अवगत करवाते हुए जयंती दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की महान हस्तियों के नक्शे-कदम पर चलते हुए एकजुट होकर समाज की सेवा करने का आग्रह किया। लंगर की सेवा निर्विघ्न जारी रही। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर पाल धीमान, महासचिव गुरनाम सिंह जुतला, कैशियर सुभाष धीमान के अलावा रमेश धीमान, जसपाल सिंह लाल, अरुण रूपराय, विक्रमजीत चग्गर, अमोलक सिंह झीता, अशोक धीमान, नरिंदर सिंह टट्टर, सुरिंदर सिंह कलसी, जगदेव सिंह कुंदी, पलविंद्र विरदी , मधु सूदन धीमान, धीरज धीमान, रविंद्र सिंह पनेसर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे

