कोट सदिक की विवादित दुकाने निगम ने की सील क्षेत्रीय निवासियों ने क्या की मांग, देखें रिपोर्ट :-राजपूत
कोट सदिक की विवादित दुकाने निगम ने की सील
क्षेत्रीय निवासियों ने क्या की मांग, देखें
रिपोर्ट :-राजपूत
नगर निगम प्रशासन की ओर से काला सिंह रोड स्थित कोट सदीक की विवादित दुकानों को सील कर दिया है l निगम प्रशासन की ओर से चाहे दुकानें सील कर दी हो लेकिन क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि यहां पर पोस्ट ऑफिस बैंक या कोई और पब्लिक एक्टिविटी की जगह बनाई जाए l जिसे कोई इस पर कब्जा ना कर सकें निर्मल कुमार ने बताया कि पहले यह दुकाने पंचायत के अधीन आते थी लेकिन बाद में कोट सदिक निगम की हद में आने के चलते निगम प्रशासन की जायदाद बन गई है बीते दिनों कुछ लोगों ने यहां कब्जा करने का प्रयास किया था लेकिन सुशील रिंकू व पवन टीनू ने आकर हस्तक्षेप से कबजा रुकवा दिया l अब निगम ने की दुकानें सील कर दी हैं इसलिए उनकी मांग है कि यहां पर कोई चीज बनाई जाए जो जनहित में काम आए l
जब इस संबंधी निगम अफसर से संपर्क करना चाहा तो सभी अफसरों मीटिंग में व्यस्त होने की बात कही

