Pegasus spyware : PM मोदी से मुलाकात के बाद ममता ने पेगासस जासूसी मामले पर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए पीएमओ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है। वे सोमवार को दिल्ली पहुंची थीं। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी पेगासस जासूसी मामले को लेकर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। पेगासस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।
63 Views

