4 माह बाद फिर शुरू हुई प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री, 30 रुपए रहेगी दर

रतलाम मंडल के एक जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मार्च में कोविड-19 के भारी प्रकोप के कारण मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री रोक दी गई थी जिसे वैश्विक महामारी के मामले कम होने पर फिर शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इंदौर, उज्जैन, रतलाम, चित्तौड़गढ़, दाहोद, देवास, नागदा, नीमच और मंदसौर के रेलवे स्टेशनों पर प्रत्येक की दर 30 रुपए तय की गई है जबकि मंडल के अन्य स्टेशनों पर एक टिकट 10 रुपए की है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 का कहर कम होने के चलते रतलाम मंडल में यात्री ट्रेनों का परिचालन तेजी से बहाल हो रहा है।

 

47 Views