कानपुर : ठेले पर पान, चाट और समोसे बेचने वाले 256 लोग निकले करोड़पति, GST की जांच में खुलासा

क्या ठेला लगाकर चाट, समोसे और खस्ता बेचने वाले लोग करोड़पति बन सकते है? अगर आपसे ये सवाल किया जाए तो आप जाहिर तौर पर न ही बोलेंगे… लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा ही मामला सामना आया जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, कानपुर में ठेला या खोमचा लगाकर पान, खस्ता, चाट और समोसे बेचने वाले 256 लोग जांच में करोड़पति निकले।

सिर्फ ठेले वाले ही नहीं, छोटी-छोटी किराना की दुकान वाले और दवा व्यापारी भी करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं। जांच में यह सामने आया है कि फल बेचने वाले कई लोग भी सैंकड़ो बीघा कृषि जमीन के मालिक है।

 

बिग डेटा सॉफ्टवेयर, आयकर विभाग और GST रजिस्ट्रेशन की जांच में ऐसे 256 लोग सामने आए हैं जो कहने को तो ठेला लगाकर घर चला रहे हैं लेकिन असल में करोड़ो के मालिक है। आपके पास भले ही एक भी कार न हो लेकिन कुछ कबाड़ियों के पास तीन-तीन कारें हैं। लेकिन ये न तो आयकर के नाम पर एक पैसा टैक्स दे रहे हैं न ही जीएसटी।

 

टैक्सपेयर्स की मॉनिटरिंग के अलावा आयकर विभाग ने इस बार गली-मोहल्लों में किराने की दुकान चला रहे, ठेला लगा रहे या मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों की भी जांच की है। आयकर विभाग के अनुसार, बिग डेटा सॉफ्टवेयर तकनीक के इस्तेमाल से अब इन जैसे लोगों का बचना न के बराबर है। यह सभी ख़ुफ़िया करोड़पति लगातार संपत्तियों खरीद रहे हैं और GST रजिस्ट्रेशन से बाहर है।

 

47 Views