अध्यक्ष बनने के लिए घर-घर जा रहे सिद्धू, अमरिंदर सिंह ने किया मिलने से इनकार
पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर उठापटक जारी है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह का समर्थन नहीं मिलने से अभी भी इस पर संशय बरकरार है।
अब पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू घर-घर जा रहे हैं। वे रविवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गृह क्षेत्र पटियाला पहुंचे और पार्टी विधायकों से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा।
द संडे एक्सप्रेस के मुताबिक, अमरिंदर सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हर फैसले का सम्मान करेंगे, लेकिन उन्होंने सिद्धू से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपने खिलाफ सिद्धू के द्वारा “अपमानजनक” ट्वीट करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।
41 Views

