कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब बूस्टर शॉट देने की तैयारी में चीन

बीजिंग। चीन में कोरोना की रफ्तार कम हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि चीन पूरी तरह से वैक्सीनेशन करा चुके लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी में है।

एक रिपोर्ट के अनुसार चीनी अधिकारी कॉमिरनाटी नाम की वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस वैक्सीन का प्रयोग आमतौर पर अमेरिका और यूरोप में किया जा रहा है, लेकिन फोसुन के पास चीन में वैक्सीन के निर्माण और वितरण का विशेष अधिकार है।

 

चीन के फोसुन फार्मा और जर्मनी के बायोएनटेक द्वारा डेवलप की गई एमआरएनए वैक्सीन का बूस्टर डोज उन लोगों को लगाए जाने की तैयारी है, जिन्होंने पहले से चीन द्वारा विकसित अन्य वैक्सीन लगवाई हुई है।

 

51 Views