केंद्र की राज्यों को चेतावनी : खुशफहमी पालने से बढ़ सकते हैं कोरोना मामले, पत्र लिखकर दी हिदायत
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यों के साथ देश के अनेक हिस्सों में, खासतौर पर हिल स्टेशनों पर कोरोनावायरस (Coronavirus) के नियमों के उल्लंघन के विषय को उठाया और महामारी की रोकथाम के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी कदम उठाने की जरूरत बताई।
केद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि इस समय खुशफहमी पालने से कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा, देश के अनेक भागों, विशेष रूप से हिल स्टेशनों, सार्वजनिक परिवहन और बाजारों में कोविड नियमों का उल्लंघन होते देखा गया है। यह कहने की जरूरत नहीं कि इस समय पर इतनी खुशफहमी संक्रमण के मामलों में एक बार और इजाफा कर सकती है।
52 Views

