MP : हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी, पुल पार करते समय पटरी से उतरी
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में आज एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। मालगाड़ी का डिब्बा पुल पार करते समय पटरी से नीचे उतर गया। यह मालगाड़ी कोयला लेकर बिलासपुर से कटनी जा रही थी। अनूपपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर मार्ग पर यह हादसा हुआ।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा बिलासपुर से कटनी के बीच तैयार हो रही तीसरी लाइन का है। यह मालगाड़ी छत्तीसगढ़ के कुष्मांडा खदान से जबलपुर की तरफ पावर प्लांट में कोयला सप्लाई करने जा रही थी। इसी बीच अलान नदी पर बने जरेली नदी पुल पर यह हादसा हुआ।
42 Views

