केरल के कन्नूर, कासरगोड में हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम। मौसम विज्ञान विभाग ने के कन्नूर और कासरगोड जिलों में अत्यधिक का अनुमान जताते हुए 11 जुलाई के लिए जारी किया है।
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, कोट्टायम में शनिवार को सुबह 10 बजे तक 15 सेंटीमीटर तक बारिश हुई जबकि तिरुवनंतपुरम जिले में 1.7 सेंटीमीटर और एर्नाकुलम में 10.7 सेमी. तक बारिश हुई।
मछुआरों औ
र केरल के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए 10 जुलाई से 13 जुलाई तक के लिए जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है, ‘केरल के तट पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है। मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।’
रेड अलर्ट का मतलब होता है 24 घंटों में 20 सेमी. से अधिक की अत्यधिक भारी बारिश जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है छह सेमी. से 20 सेमी. तक बहुत बारिश बारिश। येलो अलर्ट का मतलब होता है छह से 11 सेमी. तक भारी बारिश।

 

40 Views