महाराष्ट्र सरकार ने की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन मानदंडों की घोषणा
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के कारण इस साल रद्द की गई राज्य बोर्ड की परीक्षाओं के बाद 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंकों के आवंटन की नीति की घोषणा की है। राज्य स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसी विद्यार्थी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए 11वीं और 12वीं कक्षाओं की आंतरिक परीक्षाओं में कॉलेज आधारित मूल्यांकन में उसके अंक और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विषयों के औसत को माना जाएगा।
48 Views

