देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक ‘कोचीन हवाई अड्डे’ को बाढ़ से बचाने के लिए शुरू हुआ ‘ऑपरेशन परवाह’

कोच्चि, पीटीआइ। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार को ‘ऑपरेशन परवाह’ लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत सीआइएएल और स्थानीय सरकारी निकायों की बाढ़ शमन परियोजनाओं को एकीकृत करना और एक बहुआयामी बुनियादी ढांचे का विकास करना है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) के प्रबंध निदेशक एस सुहास ने आज यहां आयोजित समीक्षा बैठक में यह घोषणा की।

सीआइएएल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑपरेशन प्रवाह का उद्देश्य सीआइएएल द्वारा पहले से शुरू की गई परियोजनाओं को जिला प्रशासन और विभिन्न स्थानीय स्व-सरकारी निकायों के साथ एकीकृत करना है, ताकि हवाई अड्डा सुविधाओं और आसपास के गांवों में आने वाली बाढ़ को रोका जा सके।

सालाना 10 मिलियन यात्रियों को संभालने वाला कोच्चि हवाई अड्डा भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। केरल में पिछली दो बाढ़ों की वजह से हवाई अड्डे और यात्रियों दोनों पर प्रभाव पड़ा था। बाढ़ के दौरान हवाई अड्डे और यात्री समुदाय दोनों की संभावनाओं को प्रभावित किया था। लगभग 130 करोड़ की लागत से सीआइएएल ने हवाई अड्डे और उसके आसपास बाढ़ प्रभावित इलाको पर काम किया है।

 

 

 

42 Views