450 करोड़ रुपये की मूवी ‘आरआरआर’ की शूटिंग लगभग खत्म, डबिंग शुरू
450 करोड़ रुपये के बजट से तैयार की जा रही फिल्म ‘आरआरआर’ की शूटिंग लगभग खत्म हो गई है। सिर्फ दो गाने फिल्माए जाने बाकी है। फिल्म की डबिंग शुरू हो गई है।
प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राज पू आधारित आरआरआर को हैदराबाद के स्थानों पर शूट किया गया है, जहां दर्शकों को एक अन्य युग में ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर सेट बनाए गए हैं। निर्देशक एसएस राजामौली और फिल्म की टीम ने फिल्म के पूरे टॉकी पोर्शन को पूरा कर लिया है और दो अन्य गाने शूट करने वाले हैं जिसके साथ शूटिंग पूरी हो जाएगी।
47 Views

