स्पोर्ट्स ब्रा में ही वैक्सीन लगवाने पहुंची Malaika Arora, हुईं बुरी तरह ट्रोल

नई दिल्ली: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बहुत सारे चाहने वाले हैं. मलाइका सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. मलाइका ने आज कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा लिया है. इसकी जानकारी भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करके की है. मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं. साथ ही उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ रहा है.

ऐसा था मलाइका का लुक

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जब वैक्सीन लगवाने पहुंची तो उन्होंने ग्रे कलर की सपोर्ट्स ब्रा पहनी थी. साथ ही उन्होंने ट्रैक पैंट पहना था. इसके साथ ही उन्होंने शोल्डर पर ट्रैक जैकेट ले रखी थी. फैंस को ऐसे मलाइका का वैक्सीन लगवाने जाना रास नहीं आया है और लोगों ने खूब खरी खोटी सुनाई है.

मलाइका ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स को कहा- धन्यवाद

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि हम इसमें साथ हैं. मैं सिर्फ खुद सेफ नहीं होने वाली, बल्कि आपको भी सुरक्षित रख रही हूं. वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए. मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं, जो लगातार घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं. आप सभी का इस अच्छे काम के लिए धन्यवाद.’

 

50 Views