Oxford-AstraZeneca ने Corona के बीटा स्वरूप के लिए शुरू किया ‘वैक्सीन ट्रॉयल’

लंदन। ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोनावायरस (Coronavirus) के बीटा स्वरूप पर काबू के लिए टीके का मानव परीक्षणों के तहत नए चरण के टीकाकरण की शुरुआत की है। वायरस का यह स्वरूप सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला था।
एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर अनुसंधान कर रहे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसार एजेडडी 2816 ‘बूस्टर’ टीका स्वयंसेवियों को B.1.351 स्वरूप के खिलाफ दिया जाएगा। आमतौर पर इसे वायरस का बीटा स्वरूप कहा जाता है। दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण एस्ट्राजेनेका द्वारा प्रायोजित होंगे और वही इसका नेतृत्व भी करेगी। इस परीक्षण में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और पोलैंड के लगभग 2,250 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।

 

42 Views