पश्चिम बंगाल में फिर बढ़ाया गया Lockdown, जानें नई गाइडलाइन

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सरकार (West Bengal Government) ने सोमवार (28 जून) को COVID-19 संक्रमण के हालातों को देखते हुए राज्य भर में कोरोना प्रतिबंधों को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बताया कि नए आदेशों के मुताबिक राज्य में 15 जुलाई तक लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाया गया है.

क्या हैं नए निर्देश?

सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक सभी ब्यूटी पार्लर सैलून सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे और सभी स्टाफ और सदस्यों का वैक्सीनेशन अनिवार्य है. सभी बाजार सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे. अन्य सभी दुकानें 11 बजे से रात 8 तक खुली रहें

चलती रहेंगी सरकारी और प्राइवेट बसें

प्राइवेट और सरकारी बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ चल सकती हैं. ऑफिस सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. बैंक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच खुलेंगे. राज्य में ट्रेनों का परिचालन होना बाकी है.

 

 

54 Views