Agni Prime missiles का सफल परीक्षण, 2000 किमी तक दुश्मन को कर देगी तबाह
नई दिल्ली। भारत ने सोमवार को 10.55 बजे अत्याधुनिक साजो-सामान से सुसज्जित मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ (Agni Prime missiles) का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल की क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर तक है।
जानकारी के मुताबिक अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की मिसाइलों का उन्नत संस्करण है। इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के लगभग बताई जा रही है। परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम इस मिसाइल के बाद भारत की सामरिक क्षमता में काफी वृद्धि होगी।
अग्नि प्राइम मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है। अग्नि प्राइम मिसाइल को 4000 किलोमीटर की रेंज वाली अग्नि-4 और 5000 किलोमीटर की अग्नि-5 मिसाइलों में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकी को मिलाकर तैयार किया गया है। यह मिसाइल अत्याधुनिक साजो सामान से सुसज्जित है।
43 Views

