LPG Cylinder Discount: बस 9 रुपये में घर आएगा LPG सिलेंडर! इस Mobile App पर करें बुकिंग, ये रहा प्रोसेस

नई दिल्ली: LPG Cylinder Offer: रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ती कीमत से परेशान हैं तो आपके पास एक बेहतरीन मौका है. फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत 809 रुपये है. लेकिन अगर आप इससे राहत चाहते हैं और यहां बताए गए तरीके से गैस की बुकिंग करते हैं तो आपको इस सिलेंडर पर 800 रुपये का कैशबैक मिल सकता है. इसका मतलब है कि आपको महज 9 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है. यानी गैस सिलेंडर लगभग मुफ्त.

800 रुपये का कैशबैक ऑफर

दरअसल, Paytm अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. इस ऑफर के तहत आपको Paytm से गैस सिलेंडर बुक करना है. इससे आपको लगभग मुफ्त में ही  LPG सिलेंडर मिल जाएगा. Indane, भारत गैस, HP गैस के कस्टमर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक पहली बार Paytm ऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुक करेगा तो उसे 800 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है. तो अगर आपने भी अबतक Paytm ऐप के जरिये बुकिंग नहीं की है तो आज ही कर लें.

 

 

 

 

 

31 Views