Farmers Protest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के 7 महीने पूरे, राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं किसान

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान (Farmers Protest) संगठन आज विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों और उपराज्यपालों को ज्ञापन सौंप रहे हैं. वहीं पुलिस ने देशभर में सुरक्षा तैनाती बढ़ा दी है.

पंचकूला में किसानों की पुलिस से झड़प

हरियाणा के पंचकूला में किसानों और पुलिस के बीच  झड़प हो गई. चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए हजारों किसान पंचकूला से निकले थे. रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा रखे थे. गुस्साए किसानों ने बैरिकेड्स उखाड़ फेंके और आगे बढ़ गए. वहीं किसानों को रोकने के लिए बड़ी मात्रा में खड़ी पुलिस कुछ नहीं कर पाई.

35 Views