शख्स ने हाथ के बजाय अपनी जांघ में लगवाई Corona Vaccine, जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्ली: दुनिया के करोड़ों लोगों ने कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के लिए आस्तीन उठाई, लेकिन झारखंड के रहने वाले गुलशन लोहार (Gulshan Lohar) देश के एकमात्र ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अपनी जांघ में कोरोना का टीका लगवाया है.

गुलशन के नहीं है दोनों हाथ

गुलशन के दोनों हाथ नहीं हैं. ऐसे में जब गुलशन कोरोना वैक्सीन लगवाने सेंटर पर पहुंचे तो डॉक्टर असमंजस में पड़ गए कि वैक्सीन कहां पर लगाएं. इस पर गुलशन ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि उनकी जांघ में वैक्सीन लगा दें. इसके बाद डॉक्टरों ने उनके जांघ में वैक्सीन लगा दी. इस तरह गुलशन उन करोड़ों लोगों के लिए उदाहरण बन गए, जो अभी भी वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं. अपने इस सराहनीय कार्य से उन्होंने एक जागरूक नागरिक होने का उदाहरण पेश किया है.

 

51 Views