अजय देवगन बनाएंगे तेलुगु हिट नंदी का हिंदी रीमेक

इन दिनों एक्टिंग के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर भी व्यस्त हैं और कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अजय और वी. वेंकट रमना रेड्डी उर्फ दिल राजू पहली बार एक जबरदस्त कहानी को सामने लाने के लिए साथ आ रहे हैं। दो दिग्गजों ने फिल्म के के लिए 2021 की तेलुगु हिट मूवी नंदी के अधिकार हासिल कर लिए हैं। नंदी एक क्राइम कोर्ट रूम ड्रामा है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने एक साथ पसंद कर सफल बनाया था।

निर्माता अजय देवगन कहते हैं, “नंदी एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो प्रशासन में कुछ खामियों को उजागर करती है। दिल राजू और मैंने ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाने के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है। स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।”

39 Views