झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद पंजाब ने टीकाकरण प्रमाणपत्र से पीएम मोदी की तस्वीर हटाई
सार
कोरोना टीकाकरण के प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटाने की मांग पंजाब में कई लोगों ने की। हालांकि फोटो हटाने के पीछे कई वजह हैं। इन्हीं में से एक वजह यह है कि कोरोना टीकाकरण में पंजाब सरकार को केंद्र से अपेक्षित सहयोग का न मिलना।
विस्तार
पंजाब सरकार ने कोविड-19 टीका लगवाने वाले लोगों को जारी किए जाने वाले वैक्सीन प्रमाणपत्रों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटा दी है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद ऐसा करने वाला पंजाब तीसरा राज्य है।
पंजाब स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी किए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर अब केवल मिशन फतेह का लोगो लगा है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने यह कदम कई राजनीतिक नेताओं के द्वारा प्रमाणपत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर जताए गए एतराज और तस्वीर हटाने की मांग के बाद उठाया है।
61 Views

