पंजाब: कोरोना से 186 की मौत, 4124 नए संक्रमित मिले, ब्लैक फंगस ने ली अब तक 23 की जान
सार
पंजाब में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी मंद पड़ी है। लेकिन ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के 10 जिलों में ब्लैक फंगस से पीड़ित 23 लोगों की जान जा चुकी है।
विस्तार
पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से भी हालात अब बिगड़ने लगे हैं। ब्लैक फंगस से राज्य में 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। साथ ही 188 लोगों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें 188 मामले पंजाब से संबंधित हैं, जबकि 25 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। लुधियाना में अब तक सबसे ज्यादा 29 मामले सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण से जहां एक ओर पंजाब में हालात सुधर रहे हैं, वहीं ब्लैक फंगस से हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीमारी से राज्य के 22 जिलों में से केस सामने आने शुरू हो गए हैं। 10 जिलों में ब्लैक फंगस पीड़ित 23 रोगियों की मौत हो चुकी है। मौत के दो मामले दिल्ली और सिरसा के बताए जा रहे हैं। पंजाब में 188 ब्लैक फंग से संक्रमित रोगियों का इलाज सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 36 रोगी सरकारी अस्पताल और 152 ब्लैक फंगस से पीड़ित रोगियों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
35 Views

