कार्रवाई: दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर अब पंजाब में केस दर्ज, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप
सार
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा 26 जनवरी के दिन निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर व दिल्ली के अंदर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू मुख्य आरोपी है।
विस्तार
दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू के खिलाफ पंजाब के फरीदकोट में कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सिद्धू ने जैतो के गांवों में किसान आंदोलन के लिए बैठकें की थी। फरीदकोट पुलिस ने थाना जैतो में सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव उदेकरण में कहा कि उन्हें अपने गांववासियों पर मान है, जिन्होंने उनका संकट की घड़ी में पूरा साथ दिया। उनका उद्देश्य देश के तिरंगे झंडे को नुकसान पहुंचाना नहीं था। उनके लिए देश सबसे पहले हैं। देश से ही हम लोग हैं। सिद्धू ने कहा कि उनका गांव में आने का उद्देश्य लोगों को किसानी संघर्ष के लिए उत्साहित करना है। चुनाव लड़ने का उनका कोई मकसद नहीं है। वह तो बस किसानों को आंदोलन के लिए उत्साहित करना चाहते हैं।
38 Views

