इंग्लैंड दौरे पर 24 दिन कोरेंटिन में रहेंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, परिवार ले जाने पर अब भी संशय बरकरार

टीम इंडिया तीन महीने के इंग्लैंड दौरे पर 2 जून को रवाना हो रही है. इससे पहले सभी खिलाड़ियों को मुंबई में कड़े बायो बबल में दो सप्ताह रहना होगा. जिसकी अवधि आज से शुरू हो रही है. इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम को पूरे दौरे के दौरान करीब 24 दिन कोरेंटिन में गुजारना होगा. 14 दिन मुंबई में और फिर इंग्लैंड पहुंचने के बाद साउथम्प्टन में 10 दिन.

बीसीसीआई के प्लान के अनुसार मुंबई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम को कड़े बायो बबल में रहना है. जिसमें प्रवेश के लिए सभी को कोरोना की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा.

हालांकि मुंबई में रह रहे खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने 7 दिनों की कोरेंटिन में छुट दी है. उन्हें घर में भी कड़े नियमों का पालन करना होगा. छुट मिलने वाले खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. हालांकि इन्हें भी 24 मई को बायो बबल में शामिल हो जाना होगा.

39 Views