पंजाब: ट्विटर पर ‘यह कायरता का आभास’ लिख सिद्धू ने पंजाब सरकार को घेरा, विजिलेंस ने खोली फाइल तो कहा- स्वागत है

सार

नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं। बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड को लेकर वह अपनी सरकार पर हमला बोलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उधर, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भी नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ जांच आरंभ कर दी है।

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे हैं। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मुखर हैं। एक बार भी सिद्धू ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए । उन्होंने ट्वीट किया कि ‘उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।’

एक अन्य ट्वीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस रोजाना हजारों मामले सुलझाती है। किसी जांच आयोग और एसआईटी की कोई जरूरत नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया।

33 Views