प्रॉपर्टी विवाद: लुधियाना के मां चिंतपूर्णी मंदिर के प्रधान ने की पत्नी की हत्या, भाई ने बताई खौफनाक सच्चाई
लुधियाना के पॉश इलाके आत्म नगर में प्रॉपर्टी विवाद में स्पेयर पाटर्स के कारोबारी हरमेश अरोड़ा ने अपनी पत्नी आरती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से पहले आरोपी ने पत्नी को दो दिन भूखा भी रखा। आरोपी हरमेश अरोड़ा माता चिंतपूर्णी मंदिर का प्रधान और प्रतिष्ठित गोविंद गोधाम का ट्रस्टी है। मृतका आरती (47) के भाई राजन कुंद्रा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर सिटी दीपक पारिक के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी हरमेश को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरती अरोड़ा के भाई राजन कुंद्रा ने बताया कि उनकी बहन के नाम पर काफी प्रॉपर्टी थी। आरोपी हरमेश चाहता था कि सारी प्रॉपर्टी उसे मिले। उसने अपने बेटा-बहू और बेटी को भी आरती के खिलाफ कर दिया था। वह गलत दस्तखत कर काफी जमीन बेच चुका है और अब उसकी नजर तीन करोड़ रुपये की फैक्टरी की जमीन पर थी। वह उस जगह को अपने नाम करवाना चाहता था।
37 Views

