सोशल मीडिया पर फैली ऑक्सीजन न मिलने से पांच की मौत की अफवाह, डीसी ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सार

डीसी वरिंदर शर्मा ने भी फेसबुक पेज पर लाइव होकर बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, मौत का कारण कोरोना है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई, उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के ऑक्सीजन स्टॉक की जांच की जा रही है।

विस्तार

लुधियाना में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने पोस्ट डाली कि मॉडल टाउन स्थित कृष्णा चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों की ऑक्सीजन न मिलने से मौत हो गई है। अफवाह तेजी से फैली, इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया।
43 Views