किसान आंदोलन में शामिल युवती से सामूहिक दुष्कर्म, महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट, एसआईटी भी गठित
आंदोलनकारी किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पश्चिम बंगाल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने झज्जर के एसपी को पत्र लिखकर जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। इस मामले में युवती के पिता का कहना है कि जिन युवतियों ने उनकी बेटी के साथ गलत करने वालों पर कार्रवाई करवाने में मदद की, पुलिस ने उनको भी आरोपी बना दिया।
इधर, एसपी ने बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर दी है। एसआईटी में शहर थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी और साइबर सेल बहादुरगढ़ को शामिल किया गया है। एसपी राजेश दुग्गल ने खुद भी वारदात स्थल का मुआयना किया।
30 Views

