सुधर रही है कोरोना से ठीक होने की रफ्तार, कुल मृत्यु दर 1.10 फीसदी

खास बातें
कोरोना वायरस की दूसरी लहर देश में कोहराम मचा रही है। हर दिन लाखों मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंताजनक हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.68 लाख दैनिक मामले आए और 3,400 लोगों की मौत हुई। इधर 13 विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर मुफ्त वैक्सीनेशन की सलाह दी है। इधर दिल्ली में आज से कोरोना टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है। मुंबई में वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को अब आठ दिन तक इंतजार करना होगा। इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश ने 14 दिन तक आंशिक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। उधर, केंद्र सरकार ने कुछ कोविड राहत सामग्रियों के आयात से कस्टम ड्यूटी या स्वास्थ्य कर को सीमित समय के लिए हटाने का फैसला किया है। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए…

लाइव अपडेट
05:09 PM, 03-MAY-2021
उत्तराखंड: 12 दिन में 1523 शवों का अंतिम संस्कार

उत्तराखंड ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पिछले 12 दिन के अंदर 1523 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।
05:02 PM, 03-MAY-2021
भुवनेश्वर में पत्रकारों को लगा टीका, मिला है कोविड योद्धा का दर्जा

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कोरोना संक्रमण के बीच भुवनेश्वर नगर निगम की ओर से पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। एक पत्रकार ने बताया, ‘मैंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। हम लोग फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे हैं। हम लोग काफी खतरे में रिपोर्टिंग करते हैं।’
 

31 Views