पंजाब में वारदात: बहू से नाखुश बुजुर्ग दंपती की दरिंदगी, दो माह के पोते को पटककर मार डाला

सार

29 अप्रैल को सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट के दौरान दोनों ने उसकी गोद से बच्चा छीनकर बेड पर जोर से पटक दिया। जब वह बच्चे को उठाने लगी तो उसके पति मनप्रीत, सास और ससुर ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

विस्तार

बहू से नाखुश बुजुर्ग दंपती ने अपने दो माह के पोते को मार डाला। यह खौफनाक वारदात पंजाब के फिरोजपुर में सामने आई। महिला का आरोप है कि सास-ससुर ने उसके दो माह के बेटे को जोर से बेड पर फेंका, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई। आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
32 Views