कोरोना महामारी के चलते भारत में नहीं होगा T20 World Cup? इस देश को मिल सकती है मेजबानी

T20 World Cup : भारत में कोरोना वायरस कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरान के नये मामले 4 लाख के पार कर गए हैं और 3,523 लोगों की जान गयी है. वहीं देश में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर इस साल आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) पर भी पड़ा सकता है. टी20 वर्ल्‍ड कप की मेजबानी भारत से छीनकर संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) को दी जा सकती है. अब खुद बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है.

जानकारी के मुताबिक भारत कोविड -19 संकट को नियंत्रण में लाने में विफल रहता है तो संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की मेजबानी कर सकता है. बता दें कि भारत 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक इस अंतरराष्ट्रीय टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है. हांलाकि भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई को यकीन है कि टी-20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा, हालांकि इसे नौ की बजाय पांच शहरों में कराया जा सकता है.

39 Views