कोरोना के कारण हो रही थी बच्चों की पढ़ाई, शिक्षक ने निकाला पढ़ाने का नया तरीका, सरकार को दी हिदायत
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पंजाब सरकार ने कई बंदिशें लगाई हुई हैं। इन्हीं बंदिशों के कारण कोचिंग सेंटर भी बंद हैं। ऑनलाइन क्लासें लगाई जा रही हैं। वहीं बसों में सफर पर कोई पाबंदी नहीं है। ऐसे में जालंधर के एक शिक्षक ने विद्यार्थियों को पढ़ाने का एक नया जुगाड़ खोज निकाला है। शहर के प्रो़ एमपी सिंह ने बस के अंदर बच्चों की क्लास ली। कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान और केमिस्ट्री गुरु के संचालक प्रोफेसर एमपी सिंह ने कहा कि जिस यूके स्ट्रेन ने भारत में तबाही मचाई है, उस यूके में भी पढ़ाई बंद नहीं की गई है। क्लास में 10 बच्चे पहुंचे थे। एमपी सिंह ने कहा कि उन्होंने यह विरोध इसलिए किया ताकि पंजाब सरकार तक अपनी आवाज पहुंचा सकें कि कोचिंग सेंटर बंद होने से बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। सरकार कोरोना के सख्त नियम तय कर दे लेकिन उन्हें कोचिंग सेंटर खोलने दे।

