पंजाब: कैप्टन अमरिंदर ने किया लॉकडाउन की संभावना से इनकार, कहा-यह कोविड का हल नहीं

सार

मुख्यमंत्री ने  पंजाब के सबसे अधिक कोविड प्रभावित छह जिलों के डीसी को माइक्रो कंटेनमेंट रणनीति को पुख्ता करने और 100 प्रतिशत टेस्टिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फिलहाल पूर्ण लॉकडाउन की संभावना से इनकार किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पंजाब के सबसे अधिक कोविड प्रभावित छह जिलों के डीसी को माइक्रो कंटेनमेंट रणनीति को पुख्ता करने और 100 प्रतिशत टेस्टिंग यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए एक वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान कैप्टन ने कहा कि लॉकडाउन कोई हल नहीं है, क्योंकि इससे बड़े स्तर पर प्रवासी मजदूर अपने राज्यों की तरफ भीड़ बढ़ा देंगे, जहां मेडिकल सुविधाएं बहुत कम हैं। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासनों को निर्देश दिए कि सभी पाबंदियां सख्ती से लागू की जाएं और ज्यादा पॉजिटिव मामलों वाले सभी क्षेत्रों के होटलों में बैठकर खाने पर रोक लगाई जाए।

 

35 Views