कोई राजनीतिक झमेला नहीं चाहिए, केंद्र के साथ सहयोग करे दिल्ली सरकार, केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
नयी दिल्ली : देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना (Coronavirus) के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) लगातार नजर रख रहा है. 18 से ऊपर के लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाने की बात पर कोर्ट ने केंद्र सरकार (Central Government) को कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय टीकाकरण मॉडल अपनाना चाहिए, क्योंकि गरीब टीके का मूल्य चुकाने में सक्षम नहीं होंगे. वहीं, कोर्ट ने केजरीवाल सरकार (Arvind Kejriwal) को फटकार लगाते हुए कहा कि केंद्र के साथ सहयोग करें, अभी राजनीति का समय नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि कोई राजनीतिक झमेला नहीं होना चाहिए, दिल्ली सरकार को कोविड-19 की स्थिति से उबरने के लिए केंद्र के साथ सहयोग करना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि राजनीति चुनाव के लिए है, मानवीय संकट के इस समय में हर जिंदगी पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है. बता दें कि दिल्ली में ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी पर कोर्ट लगातार सरकार से सवाल पूछ रहा है.

