दिवाली तक सोना हो जाएगा साठ हजारी ? जानिए क्या कहते हैं बाजार के जानकार
- सोने की कीमतों में आज फिर से तेजी
- 60 हजार रुपये तक जा सकता है सोना
- कोरोना संक्रमण का असर सोने की कीमत पर
Gold Price Forecast : कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम करने से स्थानीय वायदा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 73 रुपये घटकर 47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत (gold rate) 73 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 47,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.
इसमें 10,290 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों की मानें तो सोने के भाव में नरमी का कारण कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करना रहा है. वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,778.80 डॉलर प्रति औंस रही.
…तो इतना महंगा हो जाएगा सोना : बाजार के जानकारों की मानें तो वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की वजह से दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. ऐसे में इसका फायदा सोने को मिल सकता है और इसकी कीमत में उछाल नजर आ सकता है. आने वाले महीनों में सोना फिर 55 हजार के स्तर को पार कर सकता है. जानकारों ने अनुमान व्यक्त किया है कि यदि ऐसा ही महौल रहा तो आने वाले 5 से 6 महीनों यानी दिवाली तक सोना 60 हजार रुपए पर पहुंच सकता है.

