कोरोना के खिलाफ जंग में उतरे सचिन तेंदुलकर, दान किये 1 करोड़ रुपये
भारत में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच मददगारों के हाथ भी बढ़ने लगे हैं. विदेशी क्रिकेटरों की पहल के बाद भारतीय क्रिकेटर भी कोरोना से बीमार मरीजों की मदद के लिए आगे आने लगे हैं. जिसमें मास्टर ब्लास्टर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अगुआई की.
सचिन ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए 1 करोड़ रुपये के दान दिये हैं. दरअसल सचिन ने जो दान किये हैं, उससे आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदे जाएंगे. मालूम हो आईपीएल में शामिल हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पेट कमिंस ने सबसे पहले भारत की मदद करते हुए पीएम केयर्स फंड में 50,000 डॉलर दान करने की घोषणा की. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी करीब 40 लाख रुपये दान किये.

32 Views

