Lock Down News UP: यूपी में वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा, अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रहेगी पाबंदी

  • यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  • यूपी में अब 3 दिन का लॉकडाउन
  • शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक पाबंदी

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला किया है. यूपी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की अवधि एक और दिन बढ़ा दी है. यानी अब यूपी में सप्ताह में तीन दिन लॉक डाउन रहेगा. सप्ताहांत लॉकडाउन अब शुक्रवार से लागू हो जाएगा. इससे पहले शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाया जा रहा था. लेकिन सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए इसे एक और दिन बढ़ा दिया है. अब अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉक डाउन रहेगा.

गौरतलब है कि यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. बीते एक महीने में कोरोना का आंकड़ा 5 हजार से 38 हजार तक पहुंच गया था. हालांकि, बीते दिन प्रदेश में नये कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार से नीचे रही थी. लेकिन फिर भी ये आंकड़े डराने के लिए काफी है. लेकिन अभी भी नये संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा यूपी में है.

33 Views