वोटिंग में कोलकाता फिसड्डी, मुर्शिदाबाद अव्वल, सुब्रत साहा के एजेंट कोलकाता में गिरफ्तार
बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 सातवें चरण का मतदान LIVE: तृणमूल कांग्रेस बोली- केंद्रीय बलों ने दुर्गापुर में टीएमसी कार्यालय में की तोड़फोड़. ममता बनर्जी के स्टिकर लगे बाइक की वजह से मालदा में हुआ हंगामा. फिरहाद हकीम का सनसनीखेज आरोप- मेरे पोलिंग एजेंट को खरीदने की हो रही कोशिश. 7वें चरण की वोटिंग के दौरान भाटापाड़ा में बमबाजी, छात्र की मौत. कोलकाता में 19 बम मिले, दुर्गापुर में इवीएम खराब. कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के बढ़ते संक्रमण के बीच कोविड-19 गाइडलाइंस (Covid19 Guidelines) का पालन करते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 (Bengal Chunav 2021) के सातवें चरण की वोटिंग (Seventh Phase Voting) शुरू हो गयी है. सोमवार (26 अप्रैल) की सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम को 6:30 बजे तक चलेगी. इस दौरान करीब 82 लाख वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करके तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस (Congress), माकपा (CPIM) एवं उसकी सहयोगी पार्टियों के अलावा कई अन्य मान्यताप्राप्त और गैर-मान्यताप्राप्त दलों के 268 उम्मीदवारों की किस्मत को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में लॉक कर देंगे. मालदा (Malda) जिला की 6, मुर्शिदाबाद (Murshidabad) की 9, पश्चिमी बर्दवान (Paschim Bardhaman) की 9, दक्षिण दिनाजपुर (Dakshin Dinajpur) की 6 और कोलकाता दक्षिण (South Kolkata) की 4 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. बंगाल चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

