Corona की दूसरी लहर से ब्रिटेन ने इस तरह रोकी थी तबाही, माहामारी को मात देने के लिए भारत को भी लगाना होगा इन पांबदियों का पंच

Coronavirus Second Wave: भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अमेरिका से ज्यादा मारक साबित हो रही है. दुनियाभर में अबतक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार को भारत में पहली बार एक दिन में तीन लाख 40 हजार से ज्यादा कोरोना के केस आये. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 3,46,786 नये कोरोना केस आये और 2,624 संक्रमितों की जान चली गयी. चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिका में प्रतिदिन दो लाख नये केस से तीन लाख तक पहुंचने में जहां 38 दिन लगे थे वहीं भारत में प्रतिदिन नये मरीजों का आंकड़ा महज एक सप्ताह में दो लाख से बढ़कर तीन लाख के नजदीक पहुंच गया.

ऐसे में संभावना है कि अगले एक-दो दिन में ही भारत में हर दिन चार लाख से ज्यादा मरीज मिलने लगेंगे. बता दें कि भारत में दूसरी लहर की शुरूआत 15 फरवरी से मानी जाती है. इस दिन पॉजिटिविटी दर 1.6% थी. यानी जितनी जांचें हो रही थीं, उनमें 1.5% लोग ही संक्रमित पाये जा रहे थे. गुरुवार को यह दर बढ़कर करीब 20% हो गयी, यानी अब बहुत अधिक लोगों में संक्रमण का पता लग रहा है.

36 Views