पटना में बड़ा हादसा: शादी से लौट रही सवारी भरी गाड़ी दानापुर पीपापुल से गंगा में गिरी, 9 की मौत

Bihar Breaking News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. दानापुर में पीपापुल से एक पीकअप वैन गंगा में जा गिरी. हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की खबर है. वहीं 10 से 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद से अफरातफरी का माहौल है. पिकअप वैन में सवार सभी अकिलपुर के रहनेवाले थे जो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में 18 लोग सवार थे. अब तक नौ शव बरामद कर लिए गए हैं. दो लोग तैरकर बाहर आ गए. जबकि बाकी सात की तलाश जारी है.बताया जा रहा है कि पिकअप वैन अनियंत्रित हो गई और पीपापुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में समा गई. वैन की छत पर जो लोग सवार थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान तो बचाई लेकिन जीप के अंदर बैठे लोग गंगा में डूब गए.

38 Views