UP Corona Case : उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, आज रात 8 बजे से कर्फ्यू, जानें कहां रहेगी पाबंदी और कहां छूट

  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 27,426 नये मामले
  • आज रात 8 बजे से 35 घंटे का कर्फ्यू
  • जानिए किनपर पाबंदी रहेगी और कहां रहेगी छूट

UP Corona Case : उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने 35 घंटे का कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है. कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए आज रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू शुरू होगा जो सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा.

कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रशासन के द्वारा सख्ती बरते जाने को लेकर निर्देश जारी करने का काम किया गया है. इसलिए जरूरी ना हो तो घर के बाहर न निकले. आइए नजर डालते हैं किन चीजों पर पाबंदी रहेगी जबकि किनपर छूट दी जाएगी.

-कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं, पंचायत चुनाव से जुड़ी पोलिंग पार्टियों, स्वास्थ्य स्वाओं, सफाई आदि से जुड़े कर्मियों को ही आवागमन की अनुमति प्रदान की जाएगी.

-आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार, दफ्तर बंद रखने को कहा गया है.

-इस अवधि में जिले स्तर पर अग्निशमन विभाग द्वारा नगर निगम, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायत स्तर पर तथा चीनी मिलों द्वारा स्वच्छता सफाई का विशेष अभियान चलाकर सेनेटाइजेशन व फागिंग करने का काम किया जाएगा.

-मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया है जिसके अनुसार शहरों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

37 Views