बंगाल चुनाव पांचवें चरण 2021 Live : अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक अब्दुर रहमान (लिटन) की कोरोना से मौत
Assembly Elections, Phase 5 voting in West Bengal, पांचवें चरण 2021 लाइव अपडेट: बंगाल में 11:37 बजे तक 36.02 फीसदी वोट, उत्तर 24 परगना और पूर्वी बर्दवान में चुनाव के दौरान हुई हिंसा. बर्दवान में सुबह-सुबह शुरू हुई हिंसा, भाजपा के दो एजेंट का सिर फोड़ा, तनाव. अब उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी से खबर है कि भाजपा के एक पोलिंग एजेंट की मौत हो गयी है. चुनाव आयोग ने इस पर रिपोर्ट मांगी है. पश्चिम बंगाल चुनाव 2021 के पांचवें चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो चुका है. ब्रात्य बसु (Bratya Basu), गौतव देव (Gautam Deb), सिद्दीकुल्लाह चौधरी (Siddiqullah Chowdhury) समेत ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की कैबिनेट के 6 मंत्रियों की किस्मत का फैसला उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) की 16, नदिया (Nadia) एवं पूर्वी बर्दवान (Purba Bardhaman) जिला की 8-8 सीटों के अलावा दार्जीलिंग (Darjeeling) की सभी 5, जलपाईगुड़ी (Jalpaiguri) की सभी 7 और कलिम्पोंग (Kalimpong) की एक विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी. मतदान शनिवार को सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6:30 बजे तक चलेगा. बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. चार चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल और 10 अप्रैल) के मतदान संपन्न हो चुके हैं. शेष 4 चरणों की वोटिंग 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगी. सभी सीटों पर मतगणना 2 मई को एक साथ करायी जायेगी. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

