CISCE Board Exams 2021: Coronavirus के कारण क्या रद्द हो जाएगी ICSE की परीक्षा ? आज हो सकता है फैसला
CBSE कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित करने और CBSE छात्रों के लिए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद, सरकार से CISCE छात्रों के लिए जल्द ही एक घोषणा करने की उम्मीद है. भारत के शिक्षा मंत्री और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के बाद, COVID-19 महामारी के कारण CBSE कक्षा 12 परीक्षाओं को बंद करने और कक्षा 10 के छात्रों के लिए परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया.
आइसीएसई के अधिकारी ने कही ये बात
सीआईएससीई के एक अधिकारी के अनुसार, “कोरोवायरस वायरस की महामारी की स्थिति के कारण छात्रों, अभिभावकों की चिंता को देखते हुए, आईसीएसई परीक्षा को रद्द करने या इस सप्ताह आईएससी परीक्षा रद्द करने की उम्मीद है.” केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में क्रमशः 10, 12 परीक्षाओं को रद्द करने और स्थगित करने के निर्णय की घोषणा की थी.

