CBSE Exam-Result 2021: 10th का रिजल्ट ऑब्जेक्टिव आंकलन से निकाला जाएगा, जानिए क्या होगी पूरी प्रक्रिया
CBSE BOARD EXAMS 2021, जो 4 मई से शुरू होने वाले थे, अब प्रचलित COVID-19 स्थिति के कारण स्थगित कर दिए गए हैं. हालाँकि, कक्षा 12 वीं के छात्रों को इस दुविधा का सामना करना पड़ता है कि नए सिरे से तारीखों की घोषणा कब होगी. सरकार को देश की महामारी की स्थिति की समीक्षा करने में अधिक समय लगेगा, लेकिन विदेशों में कॉलेजों में प्रवेश सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा परिणामों पर निर्भर करेगा.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्विट करके दी ये जानकारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’) ने बैठक खत्म होने के बाद ट्वीट कर नए फैसले की जानकारी दी है. सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं (CBSE Board 12th Exam 2021) अब जून में होंगी. उनकी तारीख से जुड़ा अपडेट 1 जून 2021 को आएगा. तब देश की मौजूदा स्थिति को देखते-समझते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा. वहीं, सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं रद्द (CBSE 10th Exam Cancelled) कर दी गई हैं.

