Deepika Padukone ने शेयर की स्टाइलिश पोज में अपने बचपन की फोटो, लिखा- मैं गुंडी हूं, Photo Viral
आज के दौर की बॉलीवुड की ए लिस्टर्स एक्ट्रेस में से एक दीपिका पादुकोण की बचपन की तस्वीर तो पहले भी काफी वायरल हुई है, पर आज जिस तस्वीर को एक्ट्रेस ने शेयर किया है,उसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं.

दीपिका के कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान
फैंस दीपिका पादुकोण की इस फोटो के अलावा उसके कैप्शन को भी काफी पसंद कर रहे हैं. दीपिका ने थ्रोबैक फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘इंदिरा नगर की गुंडी हूं मैं’. अपने कैप्शन के साथ दीपिका ने एक हंसने वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया है और साथ ही साथ बताया है कि ये फोटो उनकी मां ने क्लिक की थी.
39 Views

