25 सालों में फ्लू छू तक नहीं पाया, पर कोरोना ने बहुत झेलाया, COVID-19 से जंग जीत चुके Milind Soman सुनाई अपनी कहानी

मॉडल, अभिनेता व लंबी दूरी के धावक मिलिंद सोमन हाल ही में कोरोना से ठीक हुए हैं. उन्होंने यह खबर रनिंग ट्रैक पर वापसी के साथ दी है. सोशल मीडिया में वीडियो के साथ डाले गये पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘पांच किलोमीटर की दौड़ हल्की गति से 40 मिनट में पूरी की, कितनी राहत की बात है कि फिर से दौड़ पा रहा हूं!’ उन्होंने कई पोस्ट के जरिये कोरोना संक्रमण से गुजरने के अपने अनुभव को साझा किया है. मिलिंद ने बताया है कि कोविड के साथ उनकी लड़ाई कितनी अलग थी, उन्हें क्या मुश्किलें झेलनी पड़ीं और आखिरकार वह किन चीजों से ठीक हुए.

मिलिंद सोमन 55 साल के हैं, पर अपनी फिटनेस से वह नौजवानों को भी शर्मिंदा करते हैं. फरवरी 2017 उन्होंने अमेरिका के फ्लोरिडा में दुनिया की सबसे मुश्किल रेस पूरी की थी. 517 किलोमीटर की इस रेस में 10 किलोमीटर की तैराकी, 148 किमी की साइक्लिंग और 84 किलोमीटर दौड़ना था. तीन दिन की यह रेस उन्होंने नंगे पांव पूरी की थी. और भी ऐसे कई खिताब उनके नाम हैं. वह लिखते हैं कि 25 सालों में कोई फ्लू उन्हें छू तक नहीं पाया, लेकिन कोविड ने बहुत झेलाया.

40 Views