Coronavirus Update: देश भर में 72 फीसदी से ज्यादा संक्रमण के एक्टिव मामले केवल 5 राज्यों में, केंद्र ने बताये नाम

Coronavirus update नयी दिल्ली : देश भर में कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र (Maharashtra) जहां कोरोना संक्रमण का मुख्य केंद्र बन गया है, वहीं देश के पांच राज्यों में 72 फीसदी से ज्यादा एक्टिव मामले हैं. केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय (Central Health Ministry) ने इस बात की जानकारी देते हुए शनिवार को कहा कि देश में जो एक्टिव मामले हैं उसका 72.23 फीसदी मामला केवल महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल में है.

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 1,45,384 नये मामले सामने आये हैं. वहीं एक दिन में इस संक्रमण से 794 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई है. जबकि देश में अब तक कुल 1,32,05,926 संक्रमण के मामले दर्ज किये गये हैं. देश भर में एक्टिव मामले एक बार फिर 10 लाख के पार चली गयी है.

46 Views