देश में रेमडेसिवीर की किल्लत, कालाबाजारियों की चांदी, दवा के लिए लंबी कतारों में लग रहे मरीजों के परिजन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

  • देश के कई शहरों में रेमडेसिवीर की हो रही कालाबाजारी
  • खुदरा दवा दुकानों पर 1200 से 4000 रुपये में दिया जा रहा इंजेक्शन
  • कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में काफी मात्रा में होता है इस्तेमाल

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिवीर की किल्लत हो गई है. खासकर, कोरोना प्रभावित राज्यों में इस दवा की भारी कमी देखी जा रही है. आलम यह कि इस दवा के लिए मरीजों के परिजनों को दो-दो किलोमीटर तक लगी कतारों में देर रात से लगना पड़ रहा है. हालांकि, कोरोना संक्रमित मरीजों को यह परिजन डॉक्टरों की पर्ची और आधार कार्ड दिखाने के बाद ही दिया जा रहा है. सोचने वाली बात यह भी है कि कोरोना प्रभावित राज्यों में रेमडेसिवीर की किल्लत होने के बाद कालाबाजारियों की चांदी हो गई है. खुदरा बाजार में रेमडेसिवीर की एक शीशी 1200 से 4000 रुपये में बेची जा रही है.

29 Views