WHO की चीफ साइंटिस्ट की चेतावनी : पूर्ण लॉकडाउन से नहीं है कोई फायदा, आ सकती हैं कोरोना की अभी और कई लहरें
नई दिल्ली : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने पूर्ण लॉकडाउन को लेकर आगाह किया है. उन्होंने सचेत करते हुए कहा है कि कोरोना की कई लहरें आ सकती हैं. पूर्ण लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है. इसके भयानक परिणाम सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही, उन्होंने देश के लोगों से कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बचने की अपील की है.
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान डॉ स्वामीनाथन ने कहा कि हमें कोरोना की तीसरी लहर आने के पहले दूसरी लहर से बचाव करना होगा, जब तक कि सभी लोगों को टीका नहीं लगा दिया जाता. निश्चित तौर पर महामारी की कई लहरें आ सकती हैं.
36 Views

